HomeBreaking NewsBig Breaking, Uttarakhand : यहां पहाड़ दरकने से एनएच पर आया भारी...

Big Breaking, Uttarakhand : यहां पहाड़ दरकने से एनएच पर आया भारी मलबा, फंस गई रोडवेज की बस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, चमोली

चमोली जनपद अंतर्गत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में जोशीमठ से हरिद्वार जा रही एक रोडवेज की बस मलबे में फंस जाने से हड़कंप मच गया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बड़ी मशीनों का सहारा लेकर इस बस को मलबे से बाहर निकाला जा सका।

Uttarakhand – गजब : यहां कर्नल साहब ने दी जूता चोरी की तहरीर, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों में जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है, वहीं पहाड़ दरकने से जगह—जगह मलबा गिर रहा है। शुक्रवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में टंगड़ी गांव के निकटवर्ती पागल नाले में भयंकर मलबा आ गया। जिसके बाद यहां यातायात काफी देर के लिए बाधित हो गया। इसी दौरान मलबे में एक रोडवेज की बस भी फंस गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ब्रेकिंग, उत्तराखंड : कुख्यात डकैत गजनी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे, 2018 से चल रहा था फरार

जोशीमठ से हरिद्वार जा रही उत्तराखंड परिवहन विभाग की रोडवेज बस के फंसने के बाद तमाम लोगों की जान सकते में आ गई। इस बीच संबंधित विभाग व पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने काफी दिक्कत के बाद इस बस को मलबे से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। अब यह मार्ग आवाजाही के लिए खुल गया है।

Breaking: अल्मोड़ा में इस जगह मिला शव हत्या कर फेंका गया था, आरोपी हत्यारा युवक को दबोचा

इधर बताया जा रहा है कि चमोली जनपद में अभी भी दो दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोले जाने की लगातार कवायत चल रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जहां पहाड़ियों का दरकना लगातार जारी होने से ​बार—बार दिक्कतें पैदा हो रही हैं।

Uttarakhand Breaking : आधी रात को पुलिस चौकी पहुंच गये सीएम धामी, चौकी इंचार्ज से किया यह सवाल……

बिग ब्रेकिंग : भवाली में वन दरोगा और होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

UKSSSC : 8 अगस्त को हुई सहायक अध्यापक की परीक्षा को लेकर आया अपडेट

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments