HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : मनौरा रेंज में झाडियों के बीच मिला गाय का...

हल्द्वानी न्यूज : मनौरा रेंज में झाडियों के बीच मिला गाय का शव, गुलदार के हमले में घायल किशोरी बेस से एम्स ऋषिकेश रेफर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी। मनौरा रेंज में जंगली जानवर द्वारा मारी गई लावारिस गाय का शव मिला है। शव तकरीबन एक सप्ताह पुराना माना जा रहा है। आज सुबह घास लेने गई महिलाओं ने झाडियों में गाय के शव को देख वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इस बीच फतेहपुर गांव में गुलदार के हमले में पांच दिन पूर्व घायल किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार गुलदार के हमले में घायल किशोरी का हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा था लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ते जाने पर कल शाम उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जबकि इसी गुलदार के हमले में घयल हुई आठ महिने की बालिका की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर गुलदार को आदमखोर घोषित किए जानो के बाद से शिकारी वन विभाग की टीम के साथ लगातार आसपास गश्त कर रहे हैं। लेकिन गुलदार उन्हें नहीं मिला है। इस बीच ग्रामीणों ने दावा किया है कि कल रात एक ग्रामीण की छत पर गुलदार दिखाई पड़ा लेकिन इस घटना की वन विभाग की ओर से पुष्टि नहीं की गई है।

आज सुबह जब गांव की महिलाएं मनौरा रेंज के जंगल घास काटने के लिए गई थीं तब उन्हें बलजीत सिंह की जमीन पर उगी झाड़ियों के बीच एक गाय का मृत शरीर दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची व शव का निरीक्षण किया। टीम के अनुसार गाय का शव सात-आठ दिन पुराना लग रहा है। इसे गुलदार ने ही मारा है या अन्य किसी हिंसक पशु ने यह भी साफ नहीं हुआ है।

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं Link

लो कर लो बात, बिहार में भाजपा प्रत्याशी का टिकट ले उड़ा हमनाम कार्यकर्ता, नामांकन भी करा दिया, फिर ऐसे हुआ खुलासा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments