सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य में देहरादून व हरिद्वार के जिला न्यायालय एवं परिवार न्यायालयों को अस्थाई तौर पर दो सप्ताह के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार धनंजय चतुर्वेदी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि देहरादून व हरिद्वार के जिला न्यायालयों में अस्थायी रूप से दो सप्ताह तक नियमित कामकाज नहीं होगा, हालांकि जरूरी मामलों की ही सुनवाई होगी। इसके अलावा न्यायालय के 30 प्रतिशत कर्मचारियों को ही ड्यूटी पर आने की अनुमति होगी। दोनों जिलों के जिला न्यायाधीशों और पारिवारिक न्यायाधीश से अनुरोध किया गया है कि वे 45 वर्ष से अधिक उम्र के समस्त कर्मचारियों को टीकाकरण की सलाह देंगे और 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।