HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: गांजा तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज...

ALMORA NEWS: गांजा तस्करी के आरोपी की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज की

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गांजे की तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुलतान की अदालत ने आरोपी विपन कुमार पुत्र करनैल सिंह, निवासी जी-21 निहाल बिहार, नागलोई थाना निहाल, बिहार की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
मामला गत 13 जनवरी, 2021 का है। जब पुलिस ने आरोपी विपन कुमार को 27 किलो 81 ग्राम गांजे के साथ सराईखेत के पास पकड़ा। जो वाहन संख्या डीएल-8सीएयू-1822 में आ रहा था। यह गांजा अवैध पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा। शनिवार को यहां आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत की अर्जी अदालत में प्रस्तुत की। जिसका विरोध करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने न्यायालय को बताया कि यदि आरोपी विपन कुमार को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह पुनः अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त हो सकता है। न्यायालय ने पत्रावली का परिशीलन कर सुनवाई की और जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments