कंट्री वाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ में एकेडमिक पार्टनर एडुकेशन इंडिया के तत्वावधान में महिला अभिभावकों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने बढ़—चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभागी महिलाओं ने ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस फैशन सो की विजेता गुड़िया पांडेय रहीं, वहीं द्वितीय स्थान सरिता गड़िया तथा भावना पांगती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह नेगी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रभारी प्रीति नेगी की देखरेख में सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता का संचालन छात्रा मेघा पाठक एवं शिक्षिका चांदना पाण्डेय द्वारा किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।