HomeCovid-19लालकुआं न्यूज : कोरोना से निर्णायक जंग के अंतिम चरण में पहुंचा...

लालकुआं न्यूज : कोरोना से निर्णायक जंग के अंतिम चरण में पहुंचा देश : विधायक दुम्का

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। देश में कोविड 19 के टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। उन्होंने कहा भारत में बनी कोविड वैक्सीन कोरोना के खिलाफ जंग में जीतने में संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले भी कई खतरनाक बीमारियों के खिलाफ जंग जीती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के अन्तिम दौर में पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि आज वैक्सीन टीकाकरण अभियान कि शुरुआत हो गई है जिसमें प्रदेश के कई हिस्सों में इसकी अच्छी शुरूआत हुई और टीका भी लगया गया।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी भारत बायोटेक द्वारा बनी कोवैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम कोविड-19 को समाप्त कर देंगे और देश हमारा कोविड मुक्त होगा। उन्होंने इसके क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments