HomeUttarakhandAlmoraसल्ट उप चुनावः दो मई को मतगणना की तैयारी में जुटा जिला...

सल्ट उप चुनावः दो मई को मतगणना की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, मतगणना कार्मिकों ने आज लिया प्रशिक्षण, त्रुटिरहित हो मतगणना का कार्य-नितिन भदौरिया

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मतगणना का प्रशिक्षण लेते कार्मिक।

जनपद की सल्ट विधानसभा के उप निर्वाचन की मतगणना कार्य के लिए तैनात कार्मिकों को आज उदयशंकर नाट्य अकादमी में प्रशिक्षण दिया गया। आगामी दो मई को राजकीय इंटर कालेज भिकियासैंण में होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज 84 मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मतगणना अधिकारी, गणना पर्यवेक्षक व माइक्रो आब्जर्बर ने प्रतिभाग किया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

प्रशिक्षण में कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मतगणना कार्य को त्रुटिरहित तरीके, बेहद सर्तकता एवं सावधानी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण है, इसमें छोटी सी गलती होने से पूरा परिणाम व निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए विशेष सावधानी, तत्परता, निष्पक्षता तथा पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए बेहद सर्तकता व सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों वेक्सीनेशन सुनिश्चित किया जायेगा। इसी क्रम में आज लगभग 25 कार्मिकों का उदयशंकर नाट्य अकादमी में वेक्सीनेशन किया गया है।

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना ने किया घातक रूप धारण, 03 की मौत

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चन्द ने कहा कि मतगणना का कार्य 2 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। मतगणना के लिए कुल 13 टेबिल लगाई जाएंगी। मतगणना टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना अधिकारी तथा माइक्रो आब्जर्बर के रूप में तीन कार्मिकों की तैनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का भी पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर बिना अनुमति पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जायेगा। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण डा. कपिल नयाल ने मतगणना कार्मिकों को मतगणना के प्रत्येक बिंदु एवं पहलू पर विस्तृत जानकारी दी।

ALMORA NEWS: उत्तराखंड पुलिस की प्रशिक्षु एसआई वंदना ने कोरोना संक्रमित व प्लाज्मा डोनर को करीब लाने का नायाब तरीका निकाला, डीजीपी की स्वीकृति पर बना डाली प्लाज्मा डोनेशन वेबसाइट

उन्होंने बताया गया कि सर्वप्रथम ईवीएम कंट्रोल यूनिट द्वारा मतगणना सील का मिलान 17 सी फॉर्म से किया जाए। इसके बाद टोटल बटन दबाकर कुल मतदाता संख्या का मिलान 17सी फॉर्म से किया जाएगा। रिजल्ट सेक्शन का बटन दबाकर प्रत्याशीवार मतगणना की जाएगी। हर राउंड की प्रक्रिया इसी तरह होगी। प्रशिक्षण में मतगणना कार्मिकों को कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट पर्चियों की गणना का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों, कानूनी प्रावधान, मतगणना एवं मतगणना के बाद के प्रावधानों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, एआरओ शिप्रा पाण्डे, डा. हेम जोशी, डा. विद्या कर्नाटक, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नरेन्द्र कुमार, सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : Corona positive निकली गर्भवती सीधे Haldwani रेफर, Corona के देखे गये अत्यंत गम्भीर लक्षण, पढ़िये पूरी ख़बर….

उत्तराखंड: बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिये अब आपको देना होगा प्रति यूनिट कितना चार्ज ? पढ़िये पूरी ख़बर…….

BREAKING NEWS: कोरोना की दूसरी लहर में बागेश्वर में हुई तीसरी मौत, कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, अब तक 20 मौतें

Big Breaking Almora : अब विवाह या अन्य समारोह के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य, डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किये सख्त आदेश

Almora News : कोरोना काल में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें पत्रकार : डी.आई.ओ.

सल्ट उप चुनावः दो मई को मतगणना की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, मतगणना कार्मिकों ने आज लिया प्रशिक्षण, त्रुटिरहित हो मतगणना का कार्य-नितिन भदौरिया

BAGESHWER BIG NEWS: पहाड़ के लिए संघर्ष करने वाले लोकप्रिय ‘मोहन भाई‘ कोरोना से जंग हारे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस, ‘म्यर पहाड़’ पत्रिका और ‘क्रिएटिव उत्तराखंड‘ के जरिये उठाई थी आवाज

BAGESHWER NEWS: बाजार में उमड़ी भीड़ ने उड़ाई सामाजिक दूरी की धज्जियां, एक तरफ कोरोना का कोहराम, फिर भी लोग बेफिक्र

BAGESHWER NEWS: 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Big News : काकड़ीघाट—क्वारब सड़क चौड़ीकरण के काम में मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां, सरेआम नदी में डाला जा रहा मिट्टी—मलबा

Haldwani News : ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।।’ ! कोरोना गाइड लाइन अनुपालन के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments