HomeCrimeरुद्रपुर का पार्षद धामी हत्याकांड : पुलिस हत्यारों के काफी करीब, एक...

रुद्रपुर का पार्षद धामी हत्याकांड : पुलिस हत्यारों के काफी करीब, एक दो दिन में हो जाएगा खुलासा

रुद्रपुर। नगर निगम वार्ड पार्षद हत्याकांड में पुलिस हत्यारों के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को काफी हद तक सुलझा लिया है और अब पुलिस सभी कड़ियों को जोड़कर फाइनल कार्रवाई कर रही है। उम्मीद जताई जा सकती है कि एक दो दिन में पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

ADVERTISEMENTS

हम आपको बता दें कि 12 अक्टूबर की सुबह भूरारानी क्षेत्र के भाजपा पार्षद प्रकाश धामी को सुबह कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्यारे जिस कार में सवार होकर आए थे उसका नंबर हल्द्वानी का मिला था, लेकिन बाद में पता चला कि हत्यारों ने अपनी कार में फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। हालांकि हत्यारों ने पकड़ में न आने के लिए पूरे इंतजाम किए थे लेकिन मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे ने उनकी पूरी पोल खोल दी थी। पुलिस को इस फुटेज से काफी मदद मिली है।

काठगोदाम से दिल्ली के लिए चलेगी शताब्दी एक्सप्रेस, 20 अक्टूबर से होगा संचालन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments