HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : बहू दस महीने की बच्ची को छोड़ चली गई...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : बहू दस महीने की बच्ची को छोड़ चली गई मायके, डिप्रेशन में आए ससुर ने लगाया मौत को गले, ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल में मिली लाश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। उत्तराखंड ओपन यूनिवसिर्टी के पास जंगल से गोरापड़ाव से दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मिल रही जानकारी के अनुसार बरेली रोड़ स्थित हरिपुर तुलाराम निवासी प्रकाश चंद्र 24 नवंबर से अपने घर से लापता थे। उनके परिजनों ने उनकी तलाश की तो आज उनका शव ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल से बरामद हुआ। शव के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके मजमून के अनुसार प्रकाश चंद्र की बहू कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। जबकि उसकी दस माह की बेटी ससुराल में ही है। इससे बहू की मां से प्रकाश चंद्र का झगड़ा भी हुआ और समधन ने प्रकाश चंद्र को खरी खोटी भी सुनाई। बाद में वह अपनी बेटी को तो साथ ले गई लेकिन दस माह की दुधमुही बच्ची को उनके पास छोड़ गई। इससे प्रकाश चंद्र तनाव में रहने लगे थे। माना जा रहा है कि उन्होंने ​अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पुलिस ने पोसटमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हल्द्वानी : नैनीताल रोड पर जजी के पास कई दिनों से भीख मांग रहे युवक का शव मिला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments