HomeBreaking Newsदेश : कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन डरा रहे मौतों के आंकड़े,...

देश : कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन डरा रहे मौतों के आंकड़े, 24 घंटों में 6 हजार 148 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

एक तरफ देश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है और विभिन्न राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, वहीं बीते 24 घंटों में देश भर से आये मौतों के आंकड़ों ने एक बार फिर हैरान कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में 6 हजार 148 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

आज जब अधिकांश अस्पतालों के बेड खाली हो गये हैं और ऑक्सीजन की भी कम नही है। वहीं कोरोना संक्रमितों की हो रही मौतों ने ​चिंता में डाल दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना के 94 हजार 52 नए केस आये हैं। वहीं वर्तमान में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख 67,952 है।

वहीं कोरोना से हुई मौतों का गलत आंकड़ा पेश करने पर बिहार सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। चौतरफा दबाव के बाद राज्य की नीतीश सरकार ने स्वीकार किया कि कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों में भारी गड़बड़ी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के अनुसार बुधवार को बताया गया मौत का आंकड़ा 5424 गलत है, जबकि असली आंकड़ा 9375 है। जो 7 जून तक का रिकार्ड है।

दर्दनाक हादसा : मुंबई में चार मंजिला इमारत ढहने से 11 की मौत, 7 घायल

Almora News : कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना की पहल पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने जताया सीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार, अल्मोड़ा में स्थापित करने का किया आग्रह

Big Breaking: बागेश्वर तहसील के चिंडंग गधेरे में लैंड स्लाइड, दो वाहनों के दबने की आशंका, भारी मलबे से पटा मोटरमार्ग, एनडीआरएफ टीम रवाना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments