ब्रेकिंग न्यूज : ऊधमसिंह नगर में कोरोना ब्लास्ट 25 नये केस आये, अल्मोड़ा -चम्पावत में दो-दो, नैनीताल में 5 और पिथौरागढ में 3 केस मिले

0

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के मामलों ने फ़िर से उछाल मारा है। आज कुल 69 नये मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3230 हो गये है। सूबे में अब तक 2621 मरीज ठीक भी हुये है। 538 एक्टिव केस प्रदेश में अभी तक हैं।
आज अल्मोड़ा और चम्पावत में दो-दो नये मरीज सामने आये। राजधानी देहरादून में 18 और धार्मिक राजधानी हरिद्वार में 7 केस मिले। नैनीताल में 5 और पौड़ी में 3 केस मिले। पिथौरागढ में 3 और टिहरी में एक मामला सामने आया। सबसे ज्यादा 25 केस ऊधमसिंह नगर में आये। उत्तरकाशी में 3 केस सामने आये।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS