रुद्रपुर। रुद्रपुर के एक चर्चित निजी चिकित्सालय में भर्ती हास्पिटल के पार्टनर और उद्योगपति की पुत्रवधू के कोरोना पाजिटिव आने के बाद शहर में हडडकंप मच गया है। महिला को चिकित्सालय के बजाए होटल में आइसोलेट किए जाने पर भी चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है। उद्योगपति के परिजनों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। हालांकि उद्योगपति का आवास उत्तराखंड-यूपी की सीमा पर स्थित एक कालोनी में है। लेकिन उनकी पुत्रवधू को तबीयत खराब होने पर उनके ही चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। आज उनमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उद्योगपति के शहर में स्थित कार्यालयों में आने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है। ताकि उन्हें भी क्वारेंटाइन किया जा सके।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें