HomeCrimeहल्द्वानी ब्रेकिंग : एसटीएच से कोरोना मरीज के मोबाइल चोरी, महिला सफाई...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : एसटीएच से कोरोना मरीज के मोबाइल चोरी, महिला सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज का मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए अस्पताल की ही एक महिला सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पंकज खत्री निवासी छड़ायल ने कहा है कि उसके पति रमेश सिंह को कोरोना संक्रमित होने के चलते 8 मई को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच 9 मई को उसके पिता का मोबाइल फोन अस्पताल से चोरी हो गया। इसके अलावा चोरों ने उसी वार्ड में भर्ती मुखानी निवासी भुवन चन्द्र जोशी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया।

इस मामले में पंकज ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर मेडिकल चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। चौकी प्रभारी मनवर सिंह ने बताया कि छानबीन में अस्पताल की ही एक महिला सफाई कर्मचारी की मोबाइल चोरी में संलिप्तता पाई गई। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी महिला सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

अन्य खबरें

Uttarakhand Breaking: पुलिस विभाग में पदोन्नति का आदेश जारी, यह एसआई बने अब इंस्पेक्टर

बड़ी खबर : पाकिस्तान के लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के पास बड़ा धमाका, दो की मौत, 17 घायल

Uttarakhand Breaking : यहां घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

भारत-पाक सीमा पर BSF ने मार गिराया तस्कर को, 135 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

कोरोना से जंग : कोरोना के नये वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, पढ़िये कब तक आ रही बच्चों की वैक्सीन…

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस ने निकाल ली दफनाई गई लड़की की लाश, भड़के ग्रामीण

उत्तराखंड : सीएमएस का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड : महिला से अभद्रता का आरोपी एसआई निलंबित, जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments