HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 04...

Uttarakhand Breaking : यहां घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 04 महिलाओं सहित 06 गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd Ad

काशीपुर में पुलिस ने छापा मारकर एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 04 महिलाओं सहित 06 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार सीओ काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को ढकिया गुलाबों के छीना फार्म स्थित एक घर में छापा मारा। यहां पुलिस को चार महिला व दो पुरूष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने यहां 2 हजार रूपये की नगदी व कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। आगे पढ़ें, ख़बर जारी है….

भारत-पाक सीमा पर BSF ने मार गिराया तस्कर को, 135 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

गिरफ्तार महिलाओं में एक ढकिया गुलाबो तथा दूसरी गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वहीं दो अन्य युवतियां काशीपुर की रहने वाली हैं। देह व्यापार का धंधा संचालित करने के आरोप में पुलिस ने प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कुंडेश्वरी तथा विकास कुमार पुत्र हेमराज निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कोरोना से जंग : कोरोना के नये वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, पढ़िये कब तक आ रही बच्चों की वैक्सीन…

सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार देह व्यापार कें धंधे में लिप्त महिलाओं से पूछताछ के बाद कुछ और सुराग भी हाल लग सकते हैं।

अन्य खबरें

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस ने निकाल ली दफनाई गई लड़की की लाश, भड़के ग्रामीण

उत्तराखंड : सीएमएस का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड : महिला से अभद्रता का आरोपी एसआई निलंबित, जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments