HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कोरोना ने आज कराया संडे का अहसास, 31 नए...

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना ने आज कराया संडे का अहसास, 31 नए मरीज, नैनीताल में 7, अल्मोड़ा-बागेश्वर में 1-1, यूएस नगर में 4 नए पाजिटिव मिले

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना ने संडे का अहसास कराया है। आज कुल 31 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3124 तक पहुंचा है। लेकिन 2524 लोगों के स्वास्थ्य लाभ के बाद घर वापसी के कारण अब सूबे में सिर्फ 530 लोगों की कोरोना संक्रमण का शिकार होकर चिकित्सालयों में उपचार करा रहे हैं।
आज अल्मोड़ा व बागेश्वर में दिल्ली से लौटे एक —एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राजधानी देहरादून में कुल 12 लोग संक्रमित मिले जिनमें से आठ स्थानीय कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए कर पाजिटिव हुए हैं। नैनीताल जिले में दिल्ली से लौटे 3, मुंबई से लौटे तीन और गुरूग्राम से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस प्रकार नैनीताल में आज कुल सात लेाग संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है उसकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं है। उधमसिंह नगर में चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो महाराष्ट्र और एक नोएडा से लौटा है। एक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं है। उत्तरकाशी में भी चार लोग संक्रमित मिले है। जिनमें से एक कर्नाटक से लौटा प्रवासी है जबकि तीन स्थानीय संक्रमितों के संपर्क में आकर पाजिटिव हुए हैं। पौड़ी में गुरुग्राम से लौटा एक व्क्ति संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में अब तक मरने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments