HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कठायत बाड़ा में घर में मिला वृद्धा का शव,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कठायत बाड़ा में घर में मिला वृद्धा का शव, साथ रहने वाले नेपाली युवक से पूछताछ

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

बागेश्वर। कठायत बाड़ा में एक वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने महिला के साथ रहने वाले नेपाली युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पंचनामा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार हरूली देवी पत्नी आन सिंह नामक 75 वर्षीय महिला अरसे से अपने मायके मे रहती थी। पिछले एक महिने से एक नेपाली युवक उसके घर पर रहने लगा था। युवक का नाम सोनू बताया जा रहा है। आज हरूली देवी का शव उसके घर से बरामद हुआ। पुलिस ने संदेह होने पर उसके साथ रहने वाले सोनू नामक नेपाली युवक से पूछताछ की है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments