HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती एम्स...

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना संक्रमित पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती एम्स में लाई गईं

ऋषिकेश। पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती को सोमवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उन्हें बीते दिन बुखार की शिकायत थी, लिहाजा उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। इस दौरान उनका कोविड सैंपल भी लिया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि उन्हें बीते दिन बुखार की शिकायत थी, लिहाजा वह स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार सुबह एम्स पहुंची। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि उन्हें बीते रविवार को बुखार की शिकायत थी,लिहाजा उन्होंने पौड़ी में अपना कोविड टेस्ट कराया था जो कि पॉजिटिव रहा। चिकित्सकों के अनुसार एम्स में भर्ती व जांच में उन्हें बुखार की शिकायत नहीं पाई गई। उनके सभी वाइटल( रक्तचाप, हृदयगति, स्वशनगति एवं ऑक्सीजन की मात्रा) सामान्य पाई गई है। चिकित्सकों ने उनका कोविड सैंपल लिया है व सीटी स्कैन व अन्य जांचें की हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments