HomeBreaking Newsगरमपानी : 20 साल की महिला में हुई कोरोना की पुष्टि, बरतें...

गरमपानी : 20 साल की महिला में हुई कोरोना की पुष्टि, बरतें सावधानी

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी : यहां एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ने लगा है। गत दिनों गरमपानी क्षेत्र में एक साथ दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं, आज पुन: एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि देश-प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गरमपानी बाजार में कुछ दिन पूर्व एक चिकित्सा कर्मी व स्थानीय व्यक्ति संक्रमित मिला था। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में कुल हुए 04 आरटीपीसी टेस्ट में से 20 साल की एक गरमपानी क्षेत्र की एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डॉ. सतीश पंत के अनुसार तीन अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की है। भीड़-भाड़ वाली जगह बिना कारण नहीं जाने तथा मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्यक करें।

एक्ट्रेस ने खोल दी टीवी शो इंडियन आइडल की पोल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments