HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना ने किया घातक रूप धारण, 3...

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना ने किया घातक रूप धारण, 3 की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण अब घातक रूप ले चुका है। यहां गत देर रात्रि बेस अस्पताल में ताड़ीखेत ब्लॉक की एक महिला की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा ताड़ीखेत ब्लॉक की एक 33 वर्षीय महिला और चौखुटिया ब्लॉक के 39 वर्षीय युवक की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। प्रशासन द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां ताड़ीखेत ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के बाद होम आइसोलेशन में रह रही एक 33 साल की महिला की रात हालत बिगड़ गई। उसको अल्मोड़ा लाने के लिए एंबुलेंस रवाना हुई, लेकिन तब तक उसने घर पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चौखुटिया के एक 39 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक को को एंबुलेंस से अल्मोड़ा बेस लाया जा रहा था, लेकिन उसकी द्वाराहाट पहुंचने पर ही रास्ते में मौत हो गई।

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : Corona positive निकली गर्भवती सीधे Haldwani रेफर, Corona के देखे गये अत्यंत गम्भीर लक्षण, पढ़िये पूरी ख़बर….

वहीं तीसरे मामले में भी गत देर रात्रि यहां बेस अस्पताल में भर्ती महिला की जान कोरोना की वजह से चली गई। इधर ​बेस अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि ​ताड़ीखेत व भिकियासैंण ब्लॉक के बीच में स्थित एक गांव गंगोरा की रहने वाली 53 वर्षीय देवकी देवी की बीती रात मौत हो गई है। वह कोरोना संक्रमित थी। महिला बीते दिनों राजस्थान से आई थी। जिसके बाद बीते 24 अप्रैल से महिला की हालत बिगड़ने पर उसे बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया था.  महिला की कोरोना जांच होने पर उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

उत्तराखंड: बिजली के बिलों में हुई बढ़ोत्तरी, जानिये अब आपको देना होगा प्रति यूनिट कितना चार्ज ? पढ़िये पूरी ख़बर…….

बाकी अन्य दो मामलों की पुष्टि सीएमओ डॉ. सविता हयांकी ने की है। वहीं महिला अस्पताल में भी लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। सुबह प्रसव को आई नगर क्षेत्र की महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सुशीला तिवारी रेफर कर​ दिया गया। वहीं आज तीन बच्चों सहित पांच अन्य की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार यानि आज कुल 9 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें 8, 11 व 13 वर्ष के तीन बच्चें व 2 महिलाएं कोरोना संक्रमित निकली। सभी को बेस अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

BREAKING NEWS: कोरोना की दूसरी लहर में बागेश्वर में हुई तीसरी मौत, कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज, अब तक 20 मौतें

Big Breaking Almora : अब विवाह या अन्य समारोह के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य, डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किये सख्त आदेश

Almora News : कोरोना काल में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें पत्रकार : डी.आई.ओ.

ALMORA NEWS: उत्तराखंड पुलिस की प्रशिक्षु एसआई वंदना ने कोरोना संक्रमित व प्लाज्मा डोनर को करीब लाने का नायाब तरीका निकाला, डीजीपी की स्वीकृति पर बना डाली प्लाज्मा डोनेशन वेबसाइट

सल्ट उप चुनावः दो मई को मतगणना की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, मतगणना कार्मिकों ने आज लिया प्रशिक्षण, त्रुटिरहित हो मतगणना का कार्य-नितिन भदौरिया

BAGESHWER BIG NEWS: पहाड़ के लिए संघर्ष करने वाले लोकप्रिय ‘मोहन भाई‘ कोरोना से जंग हारे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस, ‘म्यर पहाड़’ पत्रिका और ‘क्रिएटिव उत्तराखंड‘ के जरिये उठाई थी आवाज

BAGESHWER NEWS: बाजार में उमड़ी भीड़ ने उड़ाई सामाजिक दूरी की धज्जियां, एक तरफ कोरोना का कोहराम, फिर भी लोग बेफिक्र

BAGESHWER NEWS: 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Big News : काकड़ीघाट—क्वारब सड़क चौड़ीकरण के काम में मानकों की उड़ाई जा रही धज्जियां, सरेआम नदी में डाला जा रहा मिट्टी—मलबा

Haldwani News : ‘नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।।’ ! कोरोना गाइड लाइन अनुपालन के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments