HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : त्योहारी सीजन में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले 38...

अल्मोड़ा : त्योहारी सीजन में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले 38 पॉजिटिव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच जहां महामारी का भय और सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरी सावधानी को जनता भूल चुकी है, वहीं कोरोना को अब रफ्तार पकड़ने का मौका मिल गया है। कोरोना के हलके में लेने वालों को समझना होगा कि जांच में कमी आ जाने, सब कुछ अनलॉक किए जाने और आवश्यक सावधानियों का पालन नही करने का नतीजा बुरा भी हो सकता है। जहां कई दिनों से कोरोना सुस्त चाल पर था, पर आज जनपद में 38 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमितों में ब्लॉक ताड़ीखेत से 24, चौखुटिया से 04 तथा सल्ट से 02 लोग शामिल हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र के दुगालखोला, खत्याड़ी, एनटीडी, पुलिस लाइन, तल्ला खोल्टा आदि स्थानों से भी 08 लोग संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब कोरोना का आंक़ा 2151 पहुंच चुका है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments