Bageshwar: व्यापार मंडल चुनाव के लिए घमासान शुरू, 20 नामांकन पत्र बिके

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरआगामी 14 सितंबर को होने जा रहे व्यापार मंडल चुनाव इस बार घमासान होने जा रहे हैं। चुनावों में विभिन्न पदों के लिए…

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
आगामी 14 सितंबर को होने जा रहे व्यापार मंडल चुनाव इस बार घमासान होने जा रहे हैं। चुनावों में विभिन्न पदों के लिए 20 व्यापारियों ने नामांकन पत्र खरीदे। अधिसंख्य दावेदार सामने आने से चुनाव रोचक होने के आसार दिख रहे हैं।

व्यापार मंडल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि आगामी 14 सितंबर को होने जा रहे व्यापार मंडल चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। आज से नामांकन प्रकिया शुरू कर दी गयी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 20 व्यापारियों ने अलग-अलग नामांकन पत्र खरीदे हैं। श्री परिहार ने बताया कि व्यापार मंडल के बागेश्वर नगर इकाई के चुनाव हेतु आज 20 प्रयाशियों द्वारा नामांकन पत्र लिए गए हैं। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के 4, महिला उपाध्यक्ष के 2, सचिव के 4, सह सचिव पद के 2 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र क्रय किए।

अध्यक्ष पद के लिए कवि जोशी, दयाल पाण्डे, राजेंद्र उपाध्याय, दीपक जोशी, पंकज नंदराजोग, देवेंद्र अधिकारी, उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र लाल साह, हेम चन्द्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए हंसी चैबे, इन्दु चैधरी, सचिव पद के लिए राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव पद के लिए मंटू भराड़ा, राहुल साह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह कार्की, नवीन चंद्र आर्य ने नामांकन पत्र क्रय किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *