HomeBreaking Newsभाजपा के दशरथ बंशीधर भगत की फिर फिसली जुबान, बोले - 'विद्या...

भाजपा के दशरथ बंशीधर भगत की फिर फिसली जुबान, बोले – ‘विद्या के लिए सरस्वती तो धन के लिए लक्ष्मी को पटाओ’

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बंशीधर बालिकाओं के सामने ही विवादित बयान दे बैठे। बंशीधर के इस विवादित बोल के बाद वहां मौजूद महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का हो गईं। कार्यक्रम में उन्होंने मां सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी सहित कई देवताओं को लेकर अमर्यादित बयान दिया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत आज मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पहुंची हुई थी इस दौरान बंशीधर भगत मंच पर माईक संभालते ही बेबाक बोल बोलना शुरु कर दिया। नीचे देखें बंशीधर भगत की वीडियो 👇👇

इस दौरान बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि बालिकाओं का हमेशा सम्मान होता है, लेकिन बालकों को भी सम्मान भी मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विवादित बोल बोलते हुए कहा कि जब विद्या मांगने की बारी आती है तो “सरस्वती को पटाओ,” शक्ति मांगनी हो तो दुर्गा को पटाओ”, धन के लिए लक्ष्मी को पटाओ”, फिर क्या वहां बैठी भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं हक्का-बक्का रह गई। तो वहीं कुछ लोगों जमकर ठहाके मारे।

बंशीधर भगत की जुबान यहीं पर नहीं रुकी, उन्होंने कहा एक पुरुष भगवान शिव है, जो हिमालय पर जाकर ठंड में पड़े हुए हैं। ऊपर से उनके सिर पर सांप बैठा हुआ है और ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं, भगवान विष्णु समुद्र की गहराई में छुपे हुए हैं। आपस में बेचारों की बात भी नहीं होती है। बंशीधर भगत के इस बयान के बाद वहां बैठे महिलाएं और बालिकाएं तरह-तरह की चर्चा करने लगी। जिसके बाद बंशीधर भगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियों का बखान करने लगे।

गौरतलब है कि बंशीधर भगत हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। पूर्व में भी कई ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। जिससे उनकी और पार्टी की किरकिरी हुई है ऐसे में बंशीधर भगत का फिर से एक बार विवादित बयान सुर्खियों में है।

लालकुआं : टैंकरों से तेल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, जमकर हो रही थी कालाबाजारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments