HomeCovid-19सरकार के विरोधाभासी फैसले : रेड जोन भी बनाएंगे लेकिन प्रदेश में...

सरकार के विरोधाभासी फैसले : रेड जोन भी बनाएंगे लेकिन प्रदेश में कहीं भी जा सकेंगे लोग

हल्द्वानी। सरकार के निर्णय भले ही क्षण भर में हो जाएं लेकिन उनके आदेश जारी होने का काम कछुआ गति से ही चलता है। आज भी ऐसा ही हुआ। कल शाम को स्वयं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज यानी 29 मई से प्रदेश भर के बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोले जाने का निर्णय सोशल मीडिया के साथ शेयर किया लेकिन अब जब इस व्यवस्था का पहला दिन समाप्त होने को है जिलाधिकारियों की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। दोपहर बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश अवश्य जारी किया गया। आदेश कब जारी हुआ इसका पता नहीं लेकिन यह आदेश दोपहर बाद ही चर्चा में आया। इस तरह व्यापारियों का आज पूरा दिन असमंजस में ही बीता। व्यापारी सरकारी तंत्र के इस रवैये से हैरान परेशान एक दूसरे से यही पूछते दिखे कि दुकानें कब तक खोलनी हैं। दूसरी ओर पहाड़ी
शहरों के व्यापार मंडलों ने अपने अपने हिसाब से दुकानें खोलने का समय तय करना शुरू कर दिया है।
सरकारी असमंजस का एक और उदाहरण आज देखने को मिला जब कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता ने कहा कि आज शाम तक जोनों के रंगों में परिवर्तन हो सकता है। कुछ जिलों को रेड जोन में शामिल किया जा सकता है। लेकिन अब खबर यह भी चल रही है कि मदन कौशिक ने ही यह जानकारी भी मीडिया से शेयर की है कि कैबिनेट ने प्रदेश के नागरिकों को पास के आधार पर प्रदेश भर में कहीं भी जाने की इजाजत होगी। एक तरफ सरकार रेड जोन के जिलों की संख्या बढ़ाएगी और दूसरी ओर आवागमन के लिए सभी जिलों को खोल दिया जाएगा। है न अजीब बात।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments