HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कल से उपभोक्ताओं को नही मिलेगा सरकारी राशन, हड़ताल का...

अल्मोड़ा : कल से उपभोक्ताओं को नही मिलेगा सरकारी राशन, हड़ताल का ऐलान, क्यों फूटा सरकारी गल्ला विक्रेताओं का आक्रोश ? पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कल से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कल 10 मई रविवार से अब खाद्यान्न का उठान व वितरण दोनों बंद कर दिया जायेगा।
संघ जिला इकाई की बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर रोष व्यक्य किया कि बार—बार शासन को अपनी मांगों के ​लेकर आवेदन दिये गये, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कोरोना महामारी के काल में अपने कार्य पूरी ईमानदारी और सुचारू ढंग से किया। इसके बावजूद शासन के नए—नए आदेशों से परेशान होकर गल्ला विक्रेताओं को मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार उन्हें नेट का चार्ज देती है तभी वह आनलाइन राशन वितरण कम्प्यूटर के माध्यम से कर पायेंगे। उन्होंने इस बात पर भी कड़ा रोष व्यक्त किया कि कुछ खाद्यान्न गोदाम प्रभारी विक्रेताओं पर अनुचित दबाव डालकर कम्प्यूटर से कार्य करने को कह कर विक्रेताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नही किया जायेगा। संघ के पदाधिकारियों ने सभी ब्लॉकों के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं से आग्र​ह किया कि वह कल 10 मई से खाद्यान्न का उठान व वितरण न करें। इधर संघ के कोषाध्यक्ष अभय साह ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रताओं को इस बात का बहुत खेद है कि उपभोक्ताओं को अब असुविधा का समना करना पड़ेगा, लेकिन जिस तरह से लगतार गल्ला विक्रेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, उनके साथ जोर—जबरदस्ती से अनुचित दबाव कायम किया जा रहा है। उससे गल्ला विक्रेता बहुत आहत हैं और उनके पास हड़ताल पर जाने के सिवाए कोई चारा नही बचा है।

उन्होंने शासन से मांग करी कि अभी भी वक्त है कि वह गल्ला विक्रेताओं को नेट व्यय दे और उनकी जायज मांगों को मांगे। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, दिनेश गोयल, अभय साह, केसर सिंह, नारायण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments