HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : बेरोजगारी पर कांग्रेसियों का धरना, सरकार से कहा-गद्दी छोड़ो

कालाढूंगी न्यूज : बेरोजगारी पर कांग्रेसियों का धरना, सरकार से कहा-गद्दी छोड़ो

कालाढूंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को कालाढूंगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने या गद्दी छोड़े जाने की पुरजोर मांग की। कांग्रेसियों का कहना था कि सरकार सत्ता में मग्न है और बेरोजगार दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बेरोजगारों के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेरोजगरों को छलने का काम किया है। धरना प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क एवं सेनेटाइजर का ख्याल रखा गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष वकील अहमद, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गिरीश भट्ट, भगवती जोशी, जीवन लाल वर्मा, नदीम अहमद, राजकुमार पांडे, जनार्दन जोशी, अर्णव कम्बोज, मो, मेहताब, सलमान वारसी,भगवती आर्या, जलील अहमद, कादिर हुसैन, प्रताप बिष्ट, इंदिरा डंगवाल आदि ने शिफ्टवार बैठकर प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments