HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कांग्रेसजनों ने तय की तिरंगा पदयात्रा की रुपरेखा, जिम्मेदारियां सौंपी

अल्मोड़ाः कांग्रेसजनों ने तय की तिरंगा पदयात्रा की रुपरेखा, जिम्मेदारियां सौंपी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इसी कार्यक्रम को अल्मोड़ा जिले में सफल बनाने की तैयारी के लिए कांग्रेसजनों ने बैठक कर रुपरेखा तय की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के तिरंगा पदयात्रा के संयोजक गोविंद सिंह कुंजवाल ने जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी एवं जागेश्वर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की रुपरेखा तय की। बैठक में तिरंगा पदयात्रा के मार्ग का निर्धारण किया गया। तय किया गया कि ईमानदारीपूर्वक 9 से 14 अगस्त तक पूरे क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर देश की आजादी के महान सपूतों को याद करते हुए पदयात्रा निकालेंगे और 15 अगस्त को जिला मुख्यालय में पदयात्रा पहुंचने के उपरांत समापन किया जाएगा।

बैठक में सर्वप्रथम संगठन ब्लॉक धौलादेवी से पदयात्रा संयोजक पूरन सिंह बिष्ट तथा संगठन ब्लॉक जागेश्वर से कुंदन सिंह रौतेला एवं दीवान राम आर्य को संयोजक के रूप में जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष बिशन सिंह बिष्ट, संयोजक पूरन सिंह बिष्ट, संयोजक दीवान नाम आर्य एवं कुंदन सिंह रौतेला, नरेश सिंह बनौला, हीरा डोलिया, पूरन चंद पाटनी, एससी विभाग के जिला अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी, धन सिंह मलाड़ा, बसंत बल्लभ जोशी, हरीश जोशी, शिवानंद पांडे, नारायण राम, मोहन सिंह, सूरज पाल सिंह, बच्ची सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments