HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन स्कूली बच्चों...

रानीखेत : कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाया

रानीखेत | जिला/नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खनियां में स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर मनाया गया। शुक्रवार को करन माहरा के जन्मदिन अवसर पर कांग्रेस कमेटी ने बच्चों के साथ खुशियां बांटी और बच्चों को उपहार भी भेंट किये। इसके साथ ही गोल्ज्यू मंदिर प्रांगण खनियां में रानीखेत कांग्रेस द्वारा वृक्ष-पौंधारोपण भी किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान खनियां प्रिया आर्या ने की। वक्ताओं ने अपने भाषण में कहा कि करन माहरा एक दूरदर्शिय नेता हैं, उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास की बात करी, कहा कि उनकी कथनी व करनी में समानता है, वो जो कहते है उसको पूरी निष्ठा से पूर्ण करते हैं, उसमें भले ही उनको कितना भी राजनैतिक नुकसान उठाना पड़े वो जनता के भले के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पी.सी.सी. सदस्य कैलाश पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, पूर्व पी.सी.सी. सदस्य त्रिभुवन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, जिला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, विश्व विजय सिंह माहरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि चंदन सिंह बिष्ट, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, यतीश रौतेला, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी, तुलसी बिष्ट, हेमंत सिंह बिष्ट, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, सुरेंद्र पवार, तुलसी बिष्ट, सावित्री बिष्ट, कमला बिष्ट, सीमा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments