HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महेंद्र चावला को दी श्रद्धांजलि

किच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महेंद्र चावला को दी श्रद्धांजलि

किच्छा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र चावला पप्पू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्र चावला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्कर राज जैन, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह व विनोद कोरंगा ने संयुक्त रुप से कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष पप्पू चावला का पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा और पालिका अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किच्छा में तमाम विकास कार्य कराए,

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिसके चलते क्षेत्र की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित की मदद के लिए चावला हमेशा तैयार रहते थे, हंसमुख स्वभाव के मिलनसार पप्पू चावला हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू चावला ने कांग्रेस में रहते हुए एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया और पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया। मौके पर मौजूद तमाम कार्यकर्ताओं ने दिवंगत चावला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और नमन किया।

श्रद्धांजलि देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, वरिष्ठ कांग्रेसी पुष्कर राज जैन, विनोद कोरंगा, बंटी पपनेजा, राजेश प्रताप सिंह, नारायण बिष्ट, दलीप सिंह बिष्ट, कुंदन लाल सक्सेना, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, ठाकुर महेंद्र सिंह, रिजवान अंसारी, शोएब अहमद सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments