HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: भाजपा सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस—कर्नाटक

अल्मोड़ा: भाजपा सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस—कर्नाटक

— पूर्व दर्जा मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
— बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी समेत महंगाई का जमकर विरोध

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पूर्व दर्जा मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। ये कार्यकर्ता भाजपा सरकार द्वारा विद्युत मूल्य में बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे थे।

यहां लोअर माल रोड में कर्नाटकखोला में हुए इस पुतला दहन कार्यक्रम में बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पहले से ही महंगाई के बोझ से जनता त्रस्त है और अब राज्य सरकार बिजली के दामों में वृद्धि करके जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ तले दबा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई आसमान छू रही है। जिससे मध्यमवर्ग एवं गरीब वर्ग का जीना दुश्वार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा बिजली के मूल्य में बढ़ोत्तरी का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई, बेरोजगारी एवं अवरूद्ध विकास के अलावा कुछ नहीं दिया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, एससी प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री रोहित शैली, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान, पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, उमेश रैक्वाल, दीपक पोखरिया, भूपेंद्र शैली, सुमित बिष्ट, भूपेश पाण्डे, मनीष बिष्ट, प्रकाश मेहता, यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता भूपेंद्र भोजक, रश्मि काण्डपाल, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि भारत भूषण, विशाल शैली, विजय भण्डारी, कंचन शैली, पंकज कनवाल, गौरव अवस्थी, कुन्दन, भावना काण्डपाल, विनोद काण्डपाल, निशा काण्डपाल, अजितेश कुमार, प्रकाश मेहता, अनिल जोशी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments