HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : हरदा के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस...

लालकुआं न्यूज : हरदा के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : गोपाल रावत

लालकुआं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल रावत ने कहा कि कांग्रेस 2022 का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ेगी और सत्ता में दुबारा वापसी करेगी। यहां अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव कि लहर चल रही है तथा प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि हर विधानसभाओं से लेकर ग्राम सभाओं तक हरीश रावत की ही चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद 2002 में पहला विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा था राज्य में अब तक जितने विधानसभा चुनाव हुए हैं, सब हरीश रावत की अगुवाई में ही लड़े गए हैं और आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव भी हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहां कि कांग्रेस के पास पूर्व सीएम हरीश रावत के चेहरे के अलावा कोई नेता नहीं है, आगामी चुनाव भी हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है महंगाई से लोग त्रस्त हैं आज प्रदेश में विकास कार्य पुरी तरह ठप है।

उन्होंने भाजपा के 60 सीटों पर जीत के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा इस बार 60 जगह 6 पर सिमट कर रहे जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा डूबती हुई नाव है और कांग्रेस पार्टी उगता हुआ सूरज तथा सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव दूर करते हुए 2022 के चुनाव में कांग्रेस को विजय बनायेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ही मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में विकास कार्यो को नए सिरे से गति प्रदान करने का काम करेंगे।

विधवा के साथ तीन लोगों ने किया गैंग रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला चार फीट का सरिया

विराट कोहली बने पापा, टीम इंडिया के कप्तान ने मंगलकामनाओं के लिए जताया आभार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments