HomeUttarakhandAlmoraUk News : कांग्रेस का विभिन्न विस क्षेत्रों में प्रशिक्षण कल से,...

Uk News : कांग्रेस का विभिन्न विस क्षेत्रों में प्रशिक्षण कल से, संयोजकों की नियुक्ति

  • कांग्रेस का मेरा बूथ—मेरा गौरव अभियान

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी और स्वामित्व देते हुए, ‘मेरा बूथ – मेरा गौरव’ नाम से एक विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत गत दिनों हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ था। प्रशिक्षित कार्यकर्ता अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व और दिशा—निर्देशन में 27 अक्टूबर से विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे। इस हेतु संयोजकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें से अल्मोड़ा में ललित फर्स्वान को चुना गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कांग्रेस के मीडिया सलाहकार रमेश मेलकानी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता पार्टी की ‘जान और शान’ हैं। इन कार्यकर्ताओं ने विषम राजनीतिक परिस्थितयों में पार्टी का साथ देकर, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र के मूलभूत सिधान्तों की मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार बनने के बाद, बूथ स्तर पर होने वाले विकास कार्यक्रमों की निगरानी का महत्वपूर्ण काम भी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता करेंगे, ताकि कांग्रेस सरकार में होने वाले विकास कार्यों का फायदा राज्य के दूर दराज क्षेत्रों तक समान रूप से पहुंच सके।

मेलकानी ने बताया कि ‘मेरा बूथ – मेरा गौरव’ को सुचारू रूप से चलाने और प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं की इस कार्यक्रम के साथ सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए 9 और 10 अक्टूबर को हरिद्वार में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षित कार्यकर्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व और दिशा—निर्देशन में 27 अक्टूबर से विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण देंगे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 05 संसदीय क्षेत्र के लिए पांच संयोजक नियुक्त किये गये हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र में जोत सिंह बिष्ट, पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में मनीष खण्डूरी, हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में काजी निजामुद्दीन, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र ललित फर्स्वान, नैनीताल में हरीश कुमार सिंह को पार्टी की तरफ से इन प्रशिक्षण कार्यकर्मों की जिम्मेदारी दी गई है।

इधर ‘मेरा बूथ – मेरा गौरव’ अभियान को समर्थन और शुभकामनाएं देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि बूथ की मजबूती और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मान कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता में रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि वे घर घर कांग्रेस पार्टी के विचार, इतिहास और देश के विकास में भूमिका के बारे में चर्चा करें। ये चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का चुनाव ही नहीं है अपितु देश की आजादी, समाजवादी – धर्म निरपेक्ष सोच और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को बचाने का अभियान भी है।

‘मेरा बूथ – मेरा गौरव’ अभियान की सफलता की कामना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। नींव मजबूत रहेगी तो इमारत भी बुलंद बनेगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भविष्य की कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आधारित होगी। राहुल गांधी जी की लगातार कोशिश है कि बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत किया जाये और पार्टी संगठन में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित की जाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments