Breaking: भाजपा पर बरसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, तिरंगा अभियान पर उठाए सवाल

बागेश्वर में कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा में हुए शामिल सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस पार्टी ने अपने पार्टी कार्यालय…

  • बागेश्वर में कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा में हुए शामिल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस पार्टी ने अपने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने पर मुकदमा दर्ज किया था, आज वही पार्टी घर-घर तिरंगा लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों पर आधारित पार्टी है। जो हर तीन-तीन महीने में जुमले बदल कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है।

श्री माहरा यहां कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत आज गम्भीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। आंतरिक सुरक्षा भी खत्म हो गयी है। देश की आजादी के बाद पहली बार दैनिक उपयोग की वस्तुओं दूध दही, छांछ, आटा, चावल जैसी चीजों पर जीएसटी लगाकर गरीबों की कमर तोड़ डाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में सरकार बनने के बाद लोकपाल, काला धन वापस लाने, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने, 15-15 लाख प्रत्येक व्यक्ति के खाते में देने के वायदे आज खत्म हो गए है। रोजगार तो दूर रोजगार छिनने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का सर्वाधिक नुकसान उत्तराखंड को होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वर्षाे से बनी सरकारी परिसमत्तियो को बेचने का कार्य कर रही है। श्री मेहरा ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में भी स्वराज की लड़ाई लड़ी, उसमें विजय प्राप्त की। आज भी वही आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन भाजपा देश को बांटने व नफरत की राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की आबादी 130 करोड़ है, लेकिन भाजपा केवल 100 करोड़े घरों पर ही तिरंगा लगाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा नहीं बता रही है कि बांकी उन्होंने कहा कि 30 करोड़ कौन लोग हैं, जिनके घरों पर तिरंगा नहीं फहराया जाएगा। आगामी गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से कांग्रेस 12 राज्यों व 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 36000 किमी की भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक, हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी, रंजीत दास, राजेन्द्र टंगड़िया, भगत डसीला, अर्जुन भट्ट, सुरेंद्र खेतवाल, राजेन्द्र परिहार, गीता रावल,आदि मौजूद थे।
जिला मुख्यालय पहुंची तिरंगा यात्रा

बागेश्वर। ब्लॉकों से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में बुधवार को नगर में यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि यह यात्रा देश की अखंडता और लोकत्रंत की मजबूती के लिए निकाली जा रही है। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेहरा ने कहा कि आज हमारा देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा है। जहां महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी का नजीता है कि आज युवाओं को सरकारी नौकरी के लाले पड़ गए हैं। भाजपा के नेता नौकरी बेच रहे हैं। भाजपा घर-घर तिरंगा की बात कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, कवि जोशी, रंजीत दास, राजेंद्र टंगड़िया, अर्जुन भट्ट, राजेंद्र परिहार, सुनील भंडारी, भगवत डसीला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुरेंद्र खेतवाल, राजेन्द्र परिहार, गिरीश कोरंगा,जितेंद्र मेहता, गोविंद कठायत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *