HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड न्यूज : अपने जसपुर विधायक के व्यवहार पर माफी मांगे कांग्रेस:...

उत्तराखंड न्यूज : अपने जसपुर विधायक के व्यवहार पर माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय शब्द के प्रयोग व एक अधिकारी के साथ गाली गलौच करने व उसे धमकाने की निंदा करते हुए कांग्रेस से इसके लिए माफ़ी माँगने की माँग की है। भाजपा का कहना है कि विधायक का व्यवहार कांग्रेस संस्कृति का उदाहरण है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन ने कहा कि जसपुर के विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के लिए अशोभनीय शब्द कहना, कोरोना महामारी के कार्य में हस्तक्षेप करने की कोशिश, अधिकारी को धमकाने व अपशब्दों के प्रयोग की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। साथ ही भाजपा का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व को विधायक के व्यवहार के लिए माफ़ी माँगनी चाहिए।
डॉ. भसीन ने कहा कि विधायक का व्यवहार कांग्रेस द्वारा कोरोना के ख़िलाफ़ चल रही जंग को बाधित करने के कांग्रेस के प्रयासों का भी प्रमाण है। कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड व देश में कोरोना के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई को लगातार कमजोर करने की कोशिश की जाती रही है । कहीं कांग्रेस जुलूस निकालती है तो कही धरने करती है और कहीं सड़क जाम कर देती है। क्योंकि कांग्रेस को जनता के जीवन से कोई मतलब नहीं है और वह केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा कोरोना के ख़िलाफ़ जंग को सफल नहीं होने देना चाहती । कांग्रेस विधायक ने जो कुछ किया वह कांग्रेस की इसी सोच का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि इन सब के बावजूद कांग्रेस अपने मनसूबों में सफल नहीं होगी। क्योंकि जनता सब समझती है। इस प्रकार के व्यवहार से कांग्रेस अपने लिए ही गहरे खड्डे खोद रही है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments