अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय एवम् नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के संयुक्त नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों के विरोध में स्थानीय चौघानपाटा से शिखर होटल तक टू-व्हीलरों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित हुए तथा जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने कहा कि केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है जिस कारण दिन-प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल रावत, वैभव पान्डेय, विनोद वैष्णव, सभासद सचिन आर्या, अरविन्द रौतैला, फाकिर खान, राबिन भन्डारी, तारू तिवारी, अशोक ग्वासीकोटी, दिनेश पिलख्वाल, आकाश जंगपांगी, अंकुर मार्च, विजय कनवाल, चन्द्र कुमार फौजी, जितेन्द्र अधिकारी, आर्शीवाद गोस्वामी सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसी लाल, दोपहिया वाहनों...
अल्मोड़ा : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसी लाल, दोपहिया वाहनों के साथ जोरदार प्रदर्शन
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


