HomeBreaking Newsरामनगर : देखिए, कोसी नदी की बाढ़ में फंसी डीएफओ की गाड़ी,...

रामनगर : देखिए, कोसी नदी की बाढ़ में फंसी डीएफओ की गाड़ी, फिर क्या हुआ

कार्तिक बिष्ट
रामनगर। नैनीताल जनपद की पहाड़ियों में हो रही बारिश ने कोसी नदी के जल स्तर में भी अचानक बढ़ोतरी कर दी है। कल से कोसी में वाहनों का फंसना और लोगों द्वारा धक्के देकर फंसे हुए वाहनों को निकालने का क्रम लगातार जारी है। आज सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग की गाड़ी तेज पानी के बहाव में डूबने से बाल बाल बच गई। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम नदी में अवैध खनन रोकने के लिए गस्त करने नदी में पहुंची हुई थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कोसी नदी में पिछले एक माह से जेसीबी व ट्रेक्टर से अवैध खनन की शिकायतें आ रहीं थी। कोसी नदी में पानी के स्तर का अंदाजा न लगा पाने के कारण ड्राइवर ने गाड़ी तेज पानी में नदी पार करने के लिए डाल दी पानी का बहाव अत्यधिक होने पर गाड़ी अनियंत्रित होने लगी जिसे गाड़ी में बैठे वनकर्मियों व ट्रांसपोर्टरों के द्वारा बमुश्किल निकाला गया। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई । गाड़ी में तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी हरेन्द्र रावत भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments