╰┈➤ भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की पुरजोर मांग उठाई
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ कांग्रेसजनों ने मजखाली और ताकुला में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और उनके पुतले फूंके। उल्लेखनीय है कि कथित तौर पर मंत्री रेखा आर्या पर 210 करोड़ की अवैध संपत्ति एवं भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जो उनके पति की ओर से लगाए गए हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध जता रहे हैं। कांग्रेसजनों ने मंत्री पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की।
मंत्री रेखा आर्या की विधानसभा सोमेश्वर अंतर्गत मझखाली में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और रेखा आर्य का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को पारदर्शिता के साथ पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर दोहरा रवैया अपना रही है। विपक्ष के नेताओं पर आरोप लगते ही जांच एजेंसियों को सक्रिय किया जाता है, लेकिन सत्ता पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप होने के बावजूद सरकार चुप्पी साध लेती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनलाल, किशोर अधिकारी, मनोज वर्मा, कुंदन परिहार, ललित मेहता, पान सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, शिव सिंह, प्रताप सिंह बजेठा, भीम सिंह, ललित बिष्ट, राजू जलाल, अमित सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद्र, पार्वती देवी, भागा देवी, गीता देवी, सरिता आर्या, उत्तम सिंह, आनंद सिंह, मदन सिंह, शंकर राम, हर राम, नीरज अधिकारी, कौशल्या देवी, गौरव कुमार, मंजू देवी, तारा राम, सुमित राम, पूरन राम आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

उधर, ताकुला में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर मेहता के नेतृत्व में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर मंत्री रेखा आर्य का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में बहादुर सिंह मेहता, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बोरा, सुनील कुमार, सुनील कुमार बाराकोटी, साहिल बाराकोटी, दीपक बाराकोटी, राजेन्द्र प्रसाद, जगदीश साह, सुन्दर सुयाल, प्रताप बिष्ट, नीरज बिष्ट, प्रदीप गुसाई, अनिल कुमार, प्रकाश राम, शंकर रावत, नंदन भाकुनी, हिमांशु कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।









