HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : कांग्रेस ने आम जनता के साथ किया जन संवाद,...

Almora News : कांग्रेस ने आम जनता के साथ किया जन संवाद, पाण्डेखोला और राजपुर में आयोजन, राजपुर वार्ड में बूथ कमेटी का गठन

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

नगर कांंग्रेस कमेटी ने गत दिवस पाण्डेखोला के ग्रामीण पाण्डे व रेखोली में जन संवाद कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, मंजू कांडपाल, रमेश नेगी, संजय आगरी, अम्बीराम आर्या, चंद्र कुमार फौजी, रतन राम, नारायण दत्त उपाध्याय आदि शामिल रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष से कहा कि क्षेत्र में लगभग साठ से सत्तर परिवार निवास करते हैं, जिसमें अधिकतर अनुसूचित जाति के लोग हैं। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से क्षेत्र में गन्दे पानी की नाली निकासी कर मुख्य लाईन में जोड़ने, मुख्य मार्ग से पाण्डेखोला की ओर विद्युत पोल लगाये जाने, नगर पालिका नक्शानुसार रास्तों को मुख्य मार्ग से जोड़ने, मुख्य मार्ग से पाण्डेखोला की ओर सी०सी० मार्ग निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कैलाश राम, रतनराम आर्या, चन्द्र कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, दयाल कुमार, रमेश नेगी, गोविन्द सिंह बिनवाल, अम्बीराम आर्य, जगदीश चन्द्र, वीरेन्द्र कुमार, बिशनराम, गंगाराम, रमेश लाल, पनीराम, रमेश राम, मोहन राम, भुवन चन्द्र, विनोद लाल आदि शामिल रहे। वहीं नगर कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने राजपुर वार्ड में बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया। जिसमें हेम आर्या बूथ अध्यक्ष, सविता बेगम महिला बूथ अध्यक्ष, दिलजोत सिंह उपाध्यक्ष, विनय शैलानी महासचिव, ऋषभ कुमार सचिव, नारायण लाल उपाध्यक्ष, विजय कुमार उपसचिव, प्रमोद कुमार उपसचिव, रोहितकान्त आर्या सदस्य, अमित पवार सदस्य, प्रमोद पवार सदस्य, प्रमोद आर्या सदस्य, सचिन आर्या संरक्षक, एके सिकंदर पवार संरक्षक, शंकर कुमार एडवोकेट संरक्षक, फूलचन्द्र महर संरक्षक, हीरालाल सदस्य नियुक्त किये गये। कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, संजय दुर्गापाल, सभासद सचिन आर्या, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, भगवती आर्या, राजेन्द्र प्रसाद, किशनलाल, विनीत कुमार, कमल कुमार, शंकर कुमार, वीरेन्द्र आर्या, जयप्रकाश, विकास कुमार, हेम सती आर्या, हीरालाल, दीपक कुमार, नारायण लाल, मयंक राज, ऋषभ कुमार, रमन कुमार, दीपांशु कुमार, प्रदीप कुमार मुन्ना, धीरज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments