HomeUttarakhandAlmoraआक्रोश फूटा : महिला से दुष्कर्म प्रकरण से कांग्रेस आग बबूला, द्वाराहाट...

आक्रोश फूटा : महिला से दुष्कर्म प्रकरण से कांग्रेस आग बबूला, द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी से मांगा इस्तीफा, अल्मोड़ा व सोमेश्वर समेत तमाम जगह सरकार व​ विधायक का पुतला फूंका

अल्मोड़ा, 18 अगस्त। द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी द्वारा एक महिला का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला प्रकाश में आने से कांग्रेस आग बबूला हो गई। अल्मोड़ा व सोमेश्वर समेत विभिन्न जगहों पर कांग्रेसियों ने विधायक महेश नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और इस्तीफा मांगा। साथ ही सरकार से इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की पुरजोर मांग उठाई।
जिला कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के तत्वावधान में जिला मुख्यालय एवं जिले के विभिन्न विकासखण्डों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार व भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक महेश नेगी का पुतला दहन किया। अल्मोड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ पु​तला फूंका और विधायक महेश नेगी से इस्तीफा मांगा। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर करोड़ो रूपया खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के विधायक महेश नेगी का एक महिला के साथ लम्बे समय से दुराचार करने का मामला सामने आया है। कांग्रेसजनों ने कहा कि जिन सैनिकों के कारण आज सम्पूर्ण देश सुरक्षित है, भाजपा विधायक द्वारा सैनिक के परिवार के साथ ऐसा व्यवहार करना प्रदर्शित करता है कि भाजपा सरकार महिलाओं एवं बेटियो के प्रति कितनी संवेदनशील है। गुससाए कांग्रेसजनों ने नारा दिया कि भाजपा हटाओ, बेटी बचाओ। अल्मोड़ा मुख्यालय में पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला के नेतृत्व में पुतला दहन में कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवाड़ी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वैभव पान्डेय, प्रदेश महामंत्री प्रीती बिष्ट, लीला जोशी, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, विनोद वैष्णव, हर्ष कनवाल, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पारितोष जोशी, एनएसयूआई महासचिव गोपाल भट्ट, पंकज कान्डपाल, विनय शैलानी, अम्बीराम, संजीव कर्मयाल, सुरेश केसरी, फाकिर खान, राबिन भन्डारी, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, अरविंद रौतैला, सुमित कुमार, अशोक ग्वासीकोटी, रोहन आर्या, मोहसिन अख्तर, आशीष कुमार, मयंक बिष्ट, किशनलाल, विनोद सिंह बुनकी, जीसी जोशी आदि शामिल थे।
जिला कांंग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर आज धौलादेवी, सोमेश्वर, लमगड़ा, भैसियाछाना, चितई आदि स्थानों पर द्वाराहाट के विधायक एवं प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की और आरोपी विधायक के इस्तीफे की मांग की। धौलादेवी में पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय समेत ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष लमगड़ा दीवान सिंह सतवाल, राजू पन्त, आनन्द जोशी, भुवनराम, कुन्दन सिंह गैड़ा, हुकुम सिंह, कमल बिष्ट, हरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

सोमेश्वर। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल के नेतृत्व में द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी पर लगे यौन उत्पीडन के आरोप की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेसी मुखर हो गए। कांग्रेसियों ने यहां भाजपा सरकार व विधायक महेश नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चौराहे पर विधायक महेश नेगी का पुतला फूंका। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष किशोर नयाल बालम भाकुनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर लोहनी, सन्तोष कुमार युया कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश नेगी प्रकाश विष्ट राजेंद्र बोरा पुष्पा आर्या हीरा मेहरा दीपक बोरा रिकू हरीश लाल सहित कांग्रेसियों ने निन्दा की

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments