HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत पहुंचे कांग्रेस समन्वयक, कार्यकर्ताओं की बैठक, विधायक करन माहरा ने गिनाए...

रानीखेत पहुंचे कांग्रेस समन्वयक, कार्यकर्ताओं की बैठक, विधायक करन माहरा ने गिनाए विकास कार्य, खर्च कर चुके हैं 5 करोड़ से भी अधिक धनराशि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कांग्रेस के समन्वयक मुनेन्द्र सिंह व सुमित्रा कुमारी यादव ने शनिवार को विधान सभा रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक दिशा—निर्देश दिये। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधायक करन माहरा ने समन्वयकों का स्वागत करते हुए विधानसभा क्षेत्र में गिये गये विकास कार्य व उपलब्धियां गिनाई। बताया कि अब तक केवल नगर क्षेत्र के विकास के लिए ही उनकी तरफ से 5 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जा चुकी है।

ज्ञात रहे कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी विधान सभा में चलाए जा रहे पार्टी संगठनात्मक अभियान के तहत समन्वयकों की टीम भेज कर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रही है। इसी क्रम में आज शिव मंदिर सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। रानीखेत पहुंचे समन्वयकों ने बताया कि उन्हें रानीखेत, बागेश्वर, सल्ट, कपकोट विधान सभा की ज़िम्मेदारी सौंपी है। सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक करन माहरा के साथ कार्यकर्ताओं ने मिलकर दोनों समन्वयको का माल्यापर्ण के साथ स्वागत किया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। समन्वयक मुनेन्द्र सिंह ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधान सभा के सभी न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता टीम बना कर निकलें तथा पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करें। समन्वयक सुमित्रा कुमारी यादव ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की मूल भावनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज भाजपा की कूटनीतिक राजनीति पूरे देश पर राज कर रही है। हमें घर—घर जाकर लोगों को कांग्रेस की रीति और नीति बताने की आवश्यकता है।

क्षेत्रीय विधायक करन माहरा ने पहले अपने विधान सभा के लिए किए गए विकास कार्यों से रूबरू करवाया। जिसमें उन्होंने बताया कि विधायक निधि द्वारा 80 सड़कें, कई जल पम्प योजना, हेण्ड पम्प, मन्दिरों के सौंदर्यकरण, स्कूल हेतु, नगर में कैन्ट स्तर पर पार्किंगों के लिए, मिशन स्कूल वार्ड नम्बर 4 पर 40 लाख, तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के कार्य मे साढ़े 8 लाख, एसड़ीएम परिसर याचिका कक्ष साढ़े 5 लाख। इस प्रकार नगर के ही विकास कार्यो में लगभग ढाई करोड़ तथा गोविन्द सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत को सवा दो करोड़ पिछले लौकडाउन से इस लौकडाउन तक दिया गया है। कुल मिलाकर 5 करोड़ के करीब विकास कार्यों हेतु खर्च किया गया है।

माहरा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस काल में पूरे देश एवं प्रदेश में जो भी स्कूल, आईटीआई, पोलटेक्निक, नवोदय स्कूल, चिकित्सालय ये सब कांग्रेस सरकार की ही देन हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव में उनकी सरकार अगर जीत हासिल करती है तो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तथा 2004 के बाद से बन्द की गई पेंशन योजना को पुनः लाने का काम करेगी। अंत मे माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। साथ ही शुभकामनाएं देते कांग्रेस पार्टी के संघटन को मजबूत बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ में वरिष्ठ कांग्रेस अगस्त लाल साह, कैलाश पन्त, कैलाश चन्द्र पांडेय, ताड़ीखेत विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, पन्त, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव्, जिला अध्यक्ष महेश आर्या, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवती रेखाड़ी, यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार, चन्दन आर्या, कमलेश बोरा, चरन जयसवाल, अमित पाण्डेय, अमन शेख, पंकज गुरुरानी, दीपक पन्त, अभिषेक बिष्ट, ममता बेलवाल, प्रियंका, यामनी, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, राजेन्द्र रावत, पानसिंह मेहरा, दिगम्बर सिंह रावत, संदीप बन्सल, प्रमोद पाल, ललित मोहन, फ्रलाद सिंह नेगी, बिशन सिंह टनवाल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश आर्या व संचालन गोपाल सिंह देव ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments