Bageshwar News: कांग्रेस ने एक साथ फूंका केंद्र व राज्य सरकार का पु​तला, सांकेतिक धरना देकर सरकारों को जमकर कोसा, गरूड़ व कपकोट में भी पुतले फूंके

0

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर


ADVERTISEMENTS

गरूड़ व बागेश्वर में सरकार का पुतला दहन करने कांग्रेसी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने बुधवार को एसबीआइ तिराहे पर सरकारों का पुतला फूंका और सांकेतिक धरना दिया। उधर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरुड़, कपकोट ने भी पुतला फूंक कर विरोध जताया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कहा कि महंगाई पर लगाम नहीं है। बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ढेर हैं। उन्होंने हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान आरटीपीसीआर टेस्ट महा घोटाला है। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री 111 दिन में ही बदल दिए जा रहे हैं। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को कुर्सी पर बैठे रहने का कोई हक नहीं है। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, बालकृष्ण, मनोज मेहता, गीता रावल, धीरज कोरंगा, भूपेश खेतवाल, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, ललित बिष्ट, राजेंद्र टंगड़िया, अर्जुन देव, इंदिरा जोशी, कवि जोशी, किशन कठायत, ईश्वर पांडे आदि मौजूद थे।
गरूड़: ब्लाक कांग्रेस कमेटी गरुड़ के अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई डंगोली के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुंभ में हुए आरटीपीसीआर टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार को जनता 2022 में उखाड़ फेंकने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री बदलकर प्रदेश की हालत बद से बदतर कर दी है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, रंजीत दास, प्रकाश कोहली, भैरव नाथ टम्टा, हीरा सिंह बोरा, कैलाश पवार, अशोकवर्धन, नीता आर्या, चांदनी कुमारी, बबलू नेगी, पवन रावत, आकाश रावत, बसंत नेगी, प्रमोद जोशी, शुभम गोस्वामी, चंदन पवार, जगदीश बिष्ट, चंदन कुमार, सौरभ रावत, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।
कपकोट: कपटकोट कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और तीर्थनगरी हरिद्वार में कोविड 19 के जांच पर हो रहे महाघोटाले पर जांच हेतु ब्लाक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन व पुतला दहन किया इस मौके पर जिला प्रभारी कांग्रेस कमेटी मनोज मेहता पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल ब्लाक अध्यक्ष दीपक गढ़िया सभासद दीपक ऐठानी जिला सचिव कुलदीप वर्मा पूर्व सभासद बलवंत सिंह अंकुर उपाध्याय देवेद्र दानू मदन मोहन प्रेम कनेरा सहित अन्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS