HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : फोन टेप प्रकरण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, पुतला—दहन,...

हल्द्वानी न्यूज : फोन टेप प्रकरण पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, पुतला—दहन, प्रदर्शन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां जिला प्रवक्ता नैनीताल हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित 300 लोागेों के कथित फोन टेप प्रकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस ने भी जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया व प्रदेश महासचिव ह्रदयेश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने कहा कि देश के आंतरिक सुरक्षा अधिकारियों व वीआईपी राजनेताओं के फोन टेप किये जाने से भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। इस मौके पर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा का नाम अब भारतीय जासूस पार्टी रख देना चाहिए।

पुतला दहन करने वालों में जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र बोरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, जिलाध्यक्ष एचसी एसटी इंद्रपाल आर्य, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बरगली, न्याय पंचायत अध्यक्ष चोरगलिया प्रहलाद सिंह बोरा, भगवान सिंह संभल, अर्जुन सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह संभल, रामसिंह नगरकोटी, महेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान प्रकाश टम्टा, महिपाल सिंह रैकवार, गोपाल चंद्र आर्य, हेम बेलवाल, सूरज बिष्ट, सूरज संभल, मनोज पोडिवाल, संजय बजेठा, तारा दत्त पलडिया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

इधर जासूसी प्रकरण के विरोध में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेंद्र गौनिया और प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार के नेतृत्व में भी केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदेश महासचिव हरदेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे में कांग्रेसी नेताओं की जासूसी कराई जा रही है जो नियम विरुद्ध है। युवक कांग्रेस पूरे देश में इसका विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। कामगार सोशल मीडिया की प्रदेश अध्यक्ष बबीता उप्रेती ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में जिला महासचिव हेमंत साहू, विधानसभा महासचिव पंकज अधिकारी, रवि सागर, हेमू आगरी, संदीप भैसोड़ा, निर्मल पांडेय, रवि कुमार, रोहित मोरिया, सलीम, जिला महासचिव अंकित परिहार, हिमांशु जोशी, अमित सहा, जिला सचिव प्रवीण भट्ट आदि युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments