👉 सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष भी थे आर्य
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश आर्य के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकसभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्व. महेश आर्य सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष भी थे। समिति ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि महेश आर्य का निधन समाज और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में किये गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज समेत विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विद्यानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नारायण दत्त पाण्डेय, पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, शोभा जोशी, प्रीती बिष्ट, किरण आर्य, आनंद सिंह बिष्ट, हर्ष कनवाल, वीरेंदर बंगारी, देव सिंह कनवाल पंकज आर्य आदि कई लोग शामिल हैं।
समिति भी बेहद दुखी
इधर सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने एक शोकसभा कर महेश आर्य के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दिवंगत आर्य इस समिति के अध्यक्ष भी थे। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई, वहीं ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा में आरपी जोशी, एएस कार्की, एमडी कांडपाल, एनसी जोशी, पीसी कांडपाल, डीएस भाकुनी, गंगा सिंह फर्तियाल, सतीश चंद्र पंत, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, चंद्रशेखर सिराड़ी, एमएस मटेला, एनएल वर्मा व गणेश सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

