अल्मोड़ा : समिति के सदस्य व अभिकर्ता महेंद्र रावत की माता खष्टी देवी का निधन

⏩ हरिकृष्ण कपूर को भातृ शोक, बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की शोक सभा सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति के सक्रिय सदस्य व न्यूज…

हरिकृष्ण कपूर को भातृ शोक, बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की शोक सभा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति के सक्रिय सदस्य व न्यूज पेपर ऐजेंट महेंद्र रावत की माता खष्टी देवी का उनके निवास स्थान दुगालखोला में 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वहीं सदस्य हरिकृष्ण कपूर के अनुज विनोद खत्री का भी देहांत हो गया है।

बेतालश्वर मंदिर सेवा समिति की शोक सभा में समिति के सदस्य हरि कृष्ण कपूर के छोटे भाई विनोद खत्री व दूसरे सदस्य महेंद्र रावत की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट मौन रख प्रार्थना की गई। शोक सभा में सूरज साह, राम अवतार, दिनेश गोयल, राजेंद्र बिष्ट, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, मनोज वर्मा, अभय साह, कुंदन बिष्ट, मनोज साह, विजय रावत, हेमंत रावत, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी आदि लोग मौजूद थे।

इधर तमाम समाचार पत्र विक्रेताओं व अभिकर्ताओं ने महेंद्र रावत की माता खष्टी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। शोक सभा में बताया गया कि खष्टी देवी अपने पीछे चार पुत्रों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके पुत्रों में चंदन रावत, महेंद्र सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत व हरेंद्र सिंह रावत शामिल हैं। शोक सभा में भुवन जोशी, राजेंद्र लटवाल, तारादत्त जोशी, विरेंद्र, आनंद सतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *