अल्मोड़ा। दिल्ली से आए एक व्यक्ति ने अपने घर के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा था कि नौकरी चले जाने के कारण वह काफी समय से तनाव में चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौखुटिया के फुलई गांव निवासी दीप कुमार 33 वर्ष ने गत दिवस अपने घर के भीतर ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली में कार्यरत था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान नौकरी चले जाने से गांव आ गया था। परिजनों ने बताया कि वह वह दोपहर से ही घर से बिना बताये चला गया थ। बाद में पता चला कि उसने पुराने सुनसान पड़े मकान में जाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से उसकी पत्नी व बच्चों का रो—रोकर बुरा हाल है। वह अपने माता—पिता की अकेली संतान था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


