HomeBreaking Newsकमिश्नर का एक्शन; चंदन फार्मेसी सीज, फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर छापेमारी

कमिश्नर का एक्शन; चंदन फार्मेसी सीज, फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर छापेमारी

कमिश्नर दीपक रावत शाम को निकले पैदल निरीक्षण पर

हल्द्वानी अपडेट| कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का एक्शन जारी है, मंगलवार को भी हल्द्वानी में कमिश्नर दीपक रावत ने बाजार में कई स्थान पर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाना बाजार से लेकर सब्जी मंडी और मंगल पड़ाव कालाढूंगी चौराहा तक कमिश्नर ने बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd

फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर छापेमारी

इसके अलावा कमिश्नर रावत ने कालाढूंगी रोड में हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर भी छापेमारी की जहां आरा मशीन के रिनुअल और बिजली मीटर को संदिग्ध पाते हुए वन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की। आरा मशीन का बिल विगत माह मात्र 5511 आये जाने पर विद्युत विभाग को मौके पर बुलाकर चेक मीटर लगाया गया जिसकी 15 दिन तक विद्युत विभाग द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी जायगी। आगे पढ़ें…

पॉलिथीन पर कमिश्नर रावत का एक्शन

सोमवार को कमिश्नर रावत ने हल्द्वानी आरटीओ में छापा मारा था, जहां आज मंगलवार शाम के समय कुमाऊं कमिश्नर शहर के निरीक्षण पर पैदल ही निकल गए। उन्होंने कारखाना बाजार होते हुए हल्द्वानी मंडी में पॉलिथीन को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों से कमिश्नर ने पॉलिथीन भी जप्त की। इसके साथ ही बाजार में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण को देख दर्जनों दुकानदार अपने दुकान से बाहर सड़क पर अतिक्रमण करते हुए पाए गए जिस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें…

44 दुकानों का प्राधिकरण ने किया चालान

स्थलीय निरीक्षण के दौरान खाम परिसर के पास स्थित अवैध दुकानें जिनका की गिरने का खतरा बना हुआ है, उन 44 दुकानों का प्राधिकरण द्वारा चालान भी किया गया। इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक संपत्ति पर लगे निजी होर्डिंग, बैनर के चालान भी किये।

फर्नीचर मार्ट में कमिश्नर का औचक निरीक्षण

कालाढूंगी चौराहा होते हुए कमिश्नर पैदल अतिक्रमण की व्यवस्था देखते हुए मुखानी की तरफ आगे बढ़े तो हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट में कमिश्नर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरा मशीन के रिनुअल के बारे में पूछने पर पता चला कि लाइसेंस रिनुअल होने गया है जिस पर कुमाऊं कमिश्नर ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। इसके साथ ही आरा मशीन में बिजली की कम खपत होने की संदिग्ध ता देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की। आरा मशीन का बिल विगत माह मात्र 5511 आये जाने पर विद्युत विभाग को मौके पर बुलाकर चेक मीटर लगाया गया जिसकी 15 दिन तक विद्युत विभाग द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी जायगी। इसके साथ ही लकड़ी पर जीएसटी तथा लकड़ी खरीद में ठीक से मिलान ना होने पर पूरी जांच करने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें…

चंदन फार्मेसी सीज व फार्मासिस्ट का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

चन्दन फार्मेसी का नवीनीकरण समाप्त होने पर भी संचालन पाए जाने पर दुकान को सील व फार्मेसी में फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी होने पर सम्बन्धित फार्मासिस्ट के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश ड्रग इंस्पेक्टर को दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि बिना फार्मेसिस्ट के संचालित हो रही समस्त दुकानों की जांच कर कार्रवाई की जाए। आगे पढ़ें…

पॉलिथीन पर ताबड़तोड़ छापेमारी के निर्देश

इसके साथ ही कमिश्नर ने शहर में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट को लेकर भी जीएसटी के अधिकारी से जांच कर आख्या देने को कहा है। कुमाऊं कमिश्नर ने पॉलिथीन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को ताबड़तोड़ छापेमारी चलाई जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है की पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध होना चाहिए।

हल्द्वानी RTO में कमिश्नर का छापा; दलाल फरार, कॉमन सर्विस सेंटर सील

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments