HomeUttarakhandNainitalकमिश्नर ने सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का निरीक्षण किया

कमिश्नर ने सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का निरीक्षण किया

हल्द्वानी समाचार | मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम में कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार की सांय, रुद्रपुर-ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा 50 करोड़ की लागत से 21 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य पूर्व में काफी विलम्ब होने एवं वन विभाग की आपत्तियों के कारण कार्य काफी दिनों संचालित नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा वन विभाग की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है, वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जो सितम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

कमिश्नर ने कहा सड़क चौड़ीकरण से जहां दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही पर्यटकों एवं आम जनता के समय के साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी। प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश भट्ट ने बताया कि 50 करोड़ की लागत से 21 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा सड़क का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है अवशेष कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। निरीक्षण दौरान तहसीलदार सचिन कुमार, ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments