HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : प्राधिकरण स्थगित करने की घोषणा तो कर गए सीएम...

Almora News : प्राधिकरण स्थगित करने की घोषणा तो कर गए सीएम साहब, शासनादेश नही आया , असमंजस में अधिकारी व नागरिक, जन अधिकार मंच ने भेजा ज्ञापन

CNE REPORTR, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd Ad

गत माह अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन एक हफ्ते स अधिक समय बीतने के बावजूद इस विषय में कोई भी शासनादेश जारी नही होने से अधिकारियों व आम नागरिकों में असमंजसता की स्थिति बनी हुई है। अल्मोड़ा जन अधिकार मंच ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्राधिकरण को स्थगित या समाप्त किए जाने को लेकर तत्काल शासनादेश जारी किया जाये।
ज्ञात रहे कि विगत 27 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा सरकारी भ्रमण कार्यक्रम में पहाड़ी जनपदों से जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित करने की घोषणा की थी, लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से कोई नया शासनादेश जारी नहीं हुआ हैं। जिससे नये भवन का निर्माण करने वालों सहित विभागीय स्तर पर भी असमंजस बना हुआ है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से जनहित में त्वरित तौर पर जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने एवं भवन निर्माण नक्शे पास करने हेतु नयी नीति स्पष्ट करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड केवल सती, संयोजक त्रिलोचन जोशी, संरक्षक घनानंद जोशी, मुख्य परामर्शदाता मनोज सनवाल, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, सेवानिवृत्त सूबेदार पान सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments