HomeUttarakhandNainitalSTH पहुंच सीएम ने जाना घायलों का हाल, मृतकों के परिजनों को...

STH पहुंच सीएम ने जाना घायलों का हाल, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां सीएम धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। वर्तमान में 08 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज़ भी चल रहा है।

यह भी पढ़े : फुल एंड फाइनल, बड़ा धमाका : ध्वस्त हो गये 800 करोड़ के ट्विन टावर

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments