देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत को एम्स दिल्ली से छुट्टी मिल गई है। कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें देहरदून से दिल्ली एम्स में भेजा गया था। जहां कुछ दिनों के उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 28 दिसंबर को वे एम्स में भर्ती हुए थे। उनके परिवार के सदस्यों की हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि सीएम कुछ दिन अपने दिल्ली आवास पर रहेंगे इसके बाद वे उत्तराखंड के लिए रवानगी करेंगे। सीएम एम्स से छुट्टी मिलने के बाद काफी प्रसन्न नजर आए।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




