हल्द्वानी : कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले के दौरे पर

हल्द्वानी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं, जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया…

हल्द्वानी : कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिले के दौरे पर

हल्द्वानी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं, जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी गुरुनानक एकेडमी हेलीपैड नानकमत्ता, ऊ.सि. नगर से सोमवार को दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल दोपहर 1:20 बजे पहुंचेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:25 बजे बलरामपुर हाउस मल्लीताल नैनीताल पहुंचेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2:40 बजे राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) नैनीताल पहुंचेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 4 बजे कुमाऊं मण्डल में गतिमान विकास कार्यों एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक लेंगे। दूसरे दिन 24 अक्टूबर (मंगलवार) को 10:30 बजे कैलाखान हेलीपैड, नैनीताल से प्रस्थान कर जी.टी.सी. हैलीपैड, देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *